HOLLYWOOD

Netflix पर आ रहा है Squid Game:The Challenge गेम शों

By First Bharat

June 16, 2022

आप कोरियन ड्रामा के फैन हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। आपको बता दें कि Squid Game ने न सिर्फ इंडिया में बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी।

अब फैंस Squid Game सीरीज के सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Netflix ने अनाउन्स किया है कि वो जल्दी ही Squid Game:The Challenge नाम से एक शो लेकर आ रहे हैं।

यह शो Squid Game से मिलता-जुलता होगा। Netflix Squid Game से इन्स्पायर्ड होकर एक रिएलिटी शो लेकर आ रहा है जो बहुत दिलचस्प होने वाला है।

आपको बता दें इस गेम में आपको Squid Game की तरह जान की बाजी नहीं लगानी होगी। बल्कि  हारने वाले कंटेस्टेंट को गेम से बाहर निकाल दिया जाएगा।

इस रिएलिटी शो में दुनियाभर से 456 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। इस शो में खिलाड़ियों को अलग-अलग गेम खेलने को मिलेगा जिसके आधार पर विनर चुना जाएगा। हारने वाले को इस शो से निकाल दिया जाएगा।

Squid Game:The Challenge शो में कुल 10 एपिसोड होंगे। सारे गेम्स को जीत कर अंत में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट को 36 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।

इस शो में आपको अलग-अलग तरह के गेम खेलने को मिलेंगे जो कि आपको उसमें हिस्सा लेने के बाद ही पता चल पाएगा। गेम के बारे में आपको पहले से कोई जानकारी नहीं दी जाएगी।

Mr.beast ने ड्रामा सीरीज बनाने का आइडिया Netflix को दिया था। यह शो UK मे फिल्माया जाएगा। और इस शो में बस वही लोग हिस्सा ले सकते हैं जिन्हें अंग्रेजी भाषा की अच्छी-खासी जानकारी हो।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands