LIFESTYLE
By First Bharat
June 15, 2022
कुछ उपयोगी चीजें यदि आप अपनी डेस्क पर रखते है तो आपकों वर्क परफॉर्मेंस और फीलिंग्स बेहतर होती है। आप अपने वर्क परफॉर्मेस बढाने के लिए इन चीजों को उपयोग में ले सकते हों।
टेबल वॉच
समय के प्रति आपको प्रतिबद्ध बनाने में वॉच बहुत मदद करती है। इससे आपकी छवि भी अलग व आकर्षक बनती है। आप समय पर मन लगा कर काम कर सकते हो।
1
लैपटॉप स्टैंड
आपके लैपटॉप की हीटिंग दूर करने के साथ ही यह टेबल को गुड लुक भी देता है आपको बैक पैन जैसी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
2
डेस्क लैम्प
वैसे तो ये रात में उपयोगी होते है, लेकिन डेस्क की खूबसूरती में चार चांद लगाते है। डेस्क एरिया में रौशनी बढ़ा सकते हैं। बल्कि आपका काम भी और आसानी से पूरा होगा।
3
कैलेंडर
आकर्षक कैलेंडर टास्क रिमाइंडर का काम भी करते है। कैलेंडर टेबल पर सामने रखे रहते हैं तो इससे आपको याद रहेगा कि किसके साथ किस डेट को अपॉइंटमेंट फिक्स है।
4
स्ट्रेस बॉल
वर्कप्लेस पर स्ट्रेस न हो, ऐसा नहीं हो सकता। ऐसे में स्ट्रेंस बॉल रखें, तनाव कम होगा। स्ट्रेस बॉल कई बार काम में फोकस बढ़ाने का काम भी करती है।
5
ट्रेवल मग
आपको गर्म पानी, कॉफ़ी या चाय पीने की आदत है तो आप अपने लिए एक ट्रेवल मग जरूर लें। इसकी मदद से आप कोई भी गर्म या ठंडा सामान ऑफिस ले जा सकते हैं।
6
कंप्यूटर ग्लास
आपको चाहें ग्लास लगे हों या नहीं लेकिन लैपटॉप या कंप्यूटर इस्तेमाल करते समय ब्लू लाइट लेंस वाले ग्लास जरूर लगाएं। इससे आपकी स्लीप साइकिल डिस्टर्ब नहीं होगी।
7