Religion

अमरनाथ यात्रा पर इन 8 बातों का रखें ख्याल

By First Bharat

अमरनाथ मंदिर प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त भगवान भोले के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। 

भक्तों को अमरनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार रहता है। इस साल 30 जून से यह यात्रा शुरू हो रही है। जो 11 अगस्त 2022 को समाप्त होगी।

अपने साथ पर्याप्त गर्म कपड़े रखें, क्योंकि वहां तापमान एकदम से पांच डिग्री तक गिर सकता है। अपने साथ छाता, विंड शीटर, रेनकोट व वाटरप्रूफ जूते, वाटरप्रुफ बैग जरूर रखें।

आपात स्थिति के लिए अपने किसी साथी यात्री का नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखकर एक पर्ची अपनी जेब में रखें। अपने साथ पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस या यात्र पर्ची जरूर रखें।

अमरनाथ यात्रा के लिए जाने से पहले फुटवियर का ध्यान रखें। स्लीपर पहनकर ना जाएं। यात्रा के दौरान ट्रैकिंग शूज ना पहनें। अपने साथ भारी बैंग ना ले जाएं।

इसके अलावा आईडी प्रूफ, ड्राइविंग लाइसेंस और यात्रा परमिट जरुर अपने साथ रखें। ये सारी बातें आपकी यात्रा को सुखद और सुंदर बनाएंगी। 

यात्रा से पहले मेडिकल चेकअप जरुर कराएं। इस बात का ध्यान रखें कि यात्रा के दौरान गर्भवती महिला को साथ ना ले जाएं। 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला यात्रा पर बिल्कुुल ना जाएं।

अगर महिलाएं यात्रा कर रही है तो साडी पहन कर यात्रा न करें। क्योकि साडी पहन यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए महिलाओं को सलवार-कमीज या पेंट-शर्ट, ट्रेक सूट पहनकर यात्रा करनी चाहिए। 

यात्रा करते समय चुस्त या टाइट कपड़े पहनने के बजाए ढीले और आरामदायक कपड़े पहनकर ही यात्रा करनी चाहिए। ट्रेक सूट पहनकर यात्रा करनी चाहिए।

अमरनाथ यात्रा का रास्ता बहुत मुश्किल वाला है। ऐसे में आप किसी भी शार्टकट रास्ते से यात्रा पूरी करने की कोशिश न करें, ऐसा करना खतरनाक होगा।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands