LIFESTYLE

गोवा के 7 सबसे खूबसूरत बीच

By First Bharat

गोवा अपने बीच के लिए पूरे भारत और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आप अपनी छुट्टियों के लिए गोवा घूमने की सोच रहे हैं तो गोवा के बीच आपको नीरास नहीं करेगे। ये है गोवा के 7 सबसे खूबसूरत बीच।

कलंगुट बीच उत्तरी गोवा का सबसे लंबा समुद्र तट है। जो कैंडोलिम से बागा तक फैला हुआ ​है। यहां आप वाटर स्पोर्ट, पैरासेलिंग, वाटर सर्फिंग, जेट-स्कीइंग एंजाय कर सकते है।

वागाटोर बीच गोवा के सबसे खूबसूरत तटों में से एक है। यह अपनी सफेद रेत और खूबसूरत चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपकों आस—पास में कई रिसॉर्ट आराम से मिल जाएंगे।

बागा बीच उत्तरी गोवा में सबसे अधिक पर्यटकों द्वारा देखे जाने वाले समुद्र तटों है। यहां पर कैफे मेम्बोस, क्लब टिटोस शहर के कुछ सबसे लोकप्रिय नाइटलाइफ़ आउटलेट हैं।

अंजुना बीच उत्तरी गोवा में सबसे लोकप्रिय समुद्र तट है। जो पंजिम के पास 21 किमी की दूरी पर और मापुसा से 11 किमी की दूरी पर स्थित है। 

कोलवा बीच गोवा में सबसे अधिक देखे जाने वाले समुद्र तटों में से एक है। अपनी सफेद रेत के लिए जाना जाता हैै। नारियल के पेड इसकी सुंदरता को चार चाँद लगा देते हैं।   

अरामबोल बीच एक चट्टानी रेतीला समुद्र तट है जिसके एक छोर पर जंगल और दूसरे छोर पर समुद्र है। अरामबोल बीच अंजुना बीच से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मोरजिम बीच उत्तरी गोवा में स्थित है। जो उत्तरी गोवा के सबसे शांत समुद्र तटों में से एक है। मोरजिम बीच को ‘लिटिल रूस’ के नाम से भी जाना जाता है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands