HEALTH
By First Bharat
June 11, 2022
कई बार लोग समंदर किनारे छुट्टियां मनाने जाते हैं। लेकिन बदले में उन्हें सनबर्न और स्किन टैनिंग का सामना करना पड़ता है। आइए जानते है सनबर्न के असर को कम करने के उपाय।
एलोवेरा जेल स्किन के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। सनबर्न के असर को मिटाने के लिए इस जेल को डायरेक्ट अपने चेहरे और स्किन पर लगाएं, इससे टैनिंग दूर हो जाएगी।
शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्किन की जलन को कम करने में मदद करते है। इससे सनबर्न और टैनिंग से छुटाकारा मिल जाता है। आप त्वचा पर हल्के हाथों से शहद की मालिश करें।
बर्फ सिकाई की मदद से चेहरे पर जलन, दर्द और सूजन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए फ्रीजर से आइस क्यूब्स को निकालकर कपड़े में लपेट दें और चेहरे और बाकी त्वचा पर लगाएं।
नारियल के तेल को स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल हल्की स्किन टैनिंग और सनबर्न पर कर सकते हैं। इससे टैनिंग को नेचुरल तरीके से हटाया जा सकता है।
तेज धूप में हाइड्रेशन की कमी से त्वचा अधिक प्रभावित होती है, इसलिए गर्मियों में तरल पदार्थ और पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए। जितना पानी पिएंगे त्वचा उतनी ही ग्लोइंग बनी रहेगी।
सनबर्न से राहत पाने के लिए खीरे का रस भी अप्लाई कर सकते हैं। खीरे के छोटे—छोटे टुकड कर ले और 20 मिनट फ्रिज में रख दें। फिर सनबर्न वाली जगह पर लगाएं।