By First Bharat
June 11, 2022
नीम का इस्तेमाल कई समय से हमारे भारत में औषधीय गुण की तौर पर कई रोगों का इलाज करने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं इसके उपयोग के बारे में।
नीम के पत्तियों के पाउडर को कच्चे दूध के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे ठंडा पानी से धोलें। सप्ताह में एक बार इसक इस्तेमाल करें।
इवन स्किन टोन
नीम की पत्तियों का अर्क खून साफ करता है। जिसके कारण मुंहासे नहीं आ पाते। सुबह के समय खाली पेट में आधे गिलास पानी में दो चम्म्च नीम का अर्क लेकर पीएं।
मुंहासों
एक चम्मच नीम की पत्तियों का पाउडर ले कर इसे एक चम्मच बेसन और एक बड़े चम्मच खट्टी दही के साथ मिक्स कर लें और इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर गीले काॅटन से इसे साफ कर लें।
ब्लैकहेड्स
नीम के एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण आपकी त्वचा की रक्षा करते हैं। नीम की पत्त्तियों को पीसकर इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
त्वचा का संक्रमण
नीम की 10 ताजी पत्तियों को गुलाबजल के साथ पीस लें और इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स करके लगाएं। अब इसे गोल गोल डायरेक्शन में मसाज करें और धोलें।
दाग धब्बों
नीम और फ्रेश एलोवेरा जेल को मिलाएं और इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें फिर त्वचा की मालिश करते हुए ठंडे पानी से चेहरे को धोलें।
एंटी-एजिंग