LIFESTYLE
By First Bharat
शादी के बाद अक्सर लोग हनीमून के लिए जाते हैं। नए रिश्ते को समझने के लिए ये बेहद जरूरी भी होता है। पर आज हम आपको भारत के लो बजट हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताने वाले हैं।
पॉन्डिचेरी भारत के सबसे छुपे रत्नों में से एक है। जिसे लोकप्रिय रूप से 'द लिटिल पेरिस' के रूप में जाना जाता है। पॉन्डिचेरी में 6 दिन और 5 रातों के लिए 20,000 रुपए खर्चा लग सकता है।
पॉन्डिचेरी
गुलमर्ग जम्मू कश्मीर का एक अनोखा हिल स्टेशन है। जो अपनी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध करने में कोई कमी नहीं छोड़ता। यहां 5 दिन और 4 रातों के लिए 10,000 रुपए का खर्चा लग सकता है।
गुलमर्ग
लक्षद्वीप अपने एक लाख द्वीपों के लिए जाना जाता है, यहां के शांत और शानदार बीच हनीमून कपल्स को बेहद पसंद आते हैं। यहां 4 दिन और 3 रातों के लिए 20,000 रुपए का खर्चा लग सकता है।
लक्षद्वीप
अगर आप शादी के बाद कोई ऐसी जगह देख रहे हैं, जो एकदम विदेशी जैसी लगे तो गंगटोक न्यूली मैरिड कपल्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां 6 दिन और 5 रातों के लिए 20,000 रुपए का खर्चा लग सकता है।
गंगटोक
रण ऑफ कच्छ में आप रेगिस्तान को देख सकते हैं। यहां आप कच्छ उत्सव के दौरान ही जाएं। यहां 4 दिन और 3 रातों के लिए 9,000 रुपए का खर्चा लग सकता है।
रण ऑफ कच्छ
कूर्ग को भारत के भारत के स्कॉटलैंड के रूप में जाना जाता है जो भारत में प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां 5 दिन और 4 रातों के लिए 10,000 रुपए का खर्चा लग सकता है।
कुर्ग