AUTOMOBILE

मानसून के मौसम में अपनी कार का ऐसे रखें ख्याल

By First Bharat

मानसून जल्द ही आने वाला है। ऐसे में कार का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। वहीं बारिश में गाड़ी क्षतिग्रस्त भी हो सकती है। ऐसे में कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

मानसून के मौसम में आपके कार के टायर्स हमेशा अच्छे कंडीशन में होने चाहिए। टायर पर इस समय बहुत बुरा असर पड़ता है। आप अपनी कार में टायर थ्रेड डेफ्थ गॉज रख सकते हैं।

मानसून के दिनों में गाड़ी के ब्रेक, वाइपर ब्लेड और वाश पाइप सिस्टम को चेक करते रहें। साथ ही गाड़ी में खराब हो चुके पुर्ज़ों को भी जल्द से जल्द बदल दें।

मानसून में बार-बार मेकैनिक से चेचिस में बने पानी निकलने वाली जगह को चेक कराएं ताकि बारिश के मौसम में गाड़ी की चेचिस के अंदर पानी इकट्ठा ना हो।

मानसून से भीगी हुई सड़कों पर ज्यादा लाइट की जरूरत होती है। ऐसे में अपनी कार के हेड लाइट को सही रखें। अगर बहुत ज्यादा जरूरत हो तो गाड़ी में एक्सट्रा लाइट लगवाएं। 

मानसून में बैटरी के टर्मिनलों के ऊपर सफेद-सा डीकम्पोजिंग मटीरियल उभर आता है। इसलिए  मानसून शुरू होते ही बैटरी की स्थिति और उसकी ग्रैविटी जरूर जांच लें।

मानसून के मौसम में उमस काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अपनी कार को ढक कर ना रखें, इससे गाड़ी में रस्ट लगने का खतरा होता है। कार को हमेशा थोड़ी खुली जगह में ही पार्क करें।

मानसून के दिनों में कार को साफ रखें। रस्टिंग से बचने के लिए ज़रूरी उपाय अपनाएं। कार में लगे मड फ्लैप को साफ करते रहें। कार के अंदर लगे फ्लोर मैट और सीट कवर की भी सफाई करते रहें।

मानसून में कार के ब्रेक का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। पानी की वजह से कार की ब्रेक थोड़ी कमज़ोर हो जाती है और ऐसे में आपको इसका ध्यान रखना होगा।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands