TELEVISION

अंगूरी भाभी ने मालदीव में बढाया पारा वेकेशन कर रही है एन्जॉय

By First Bharat

June 11, 2022

भाभी जी घर पर है सीरियल में अंगूरी भाभी का रोल निभाकर शुभांगी अत्रे ने सभी का दिल जीत लिया है। इस सीरियल में शुभांगी के बात करने के तरीके और लुक ने लोगों इंप्रेस कर दिया।

अंगूरी भाभी तपती गर्मी में ठंडक में कुछ सुकूल के पल बिताने मालदीव गई हैं। शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया पर मालदीव वकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बिकिनी से लेकर शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दीं।

अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में शुभांगी बिकिनी पहने पूल में नजर आईं। इस फोटों में शुभांगी अत्रे का साइड फेस देखने को मिल रहा है और हाथ में गिलास पकडे हुए नजर आ रही है।

अंगूरी भाभी इसमें नीले रंग की वेस्टर्न ड्रेस पहने कातिलाना पोज देती हुई दिखाई दीं। शुभांगी अत्रे अपने इस लुक में काफी ग्लैमरस लग रही है। यूजर्स उनकी तारीफ करते नही थक रहे है।

अब जरा एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देखिए। इसमें शुभांगी सिर पर टोपी और वेस्टर्न ड्रेस में हाथ में गिलास पकड़े जूस का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दीं।

शुभांगी की इन तस्वीरों को देखकर इतना तो साफ है कि एक्ट्रेस इस वक्त मालदीव में जमकर मस्ती कर रही हैं। फैंस लगातार शुभांगी अत्रे की इन तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे है।

अंगूरी भाभी यानि कि शुभांगी अत्रे ने अपनी इन खूबसूरत फोटोज को शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि ठीक उसी तरह अपने दिमाग को शांत रखें जैसे समंदर रखता है।

अंगूरी भाभी के रोल में शुभांगी को लोगों ने आसानी से स्वीकार कर लिया है। अंगूरी भाभी का रोल निभाने के बाद शुभांगी की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ रही है। हर कोई उनकी अदाओं और बातों का दिवाना है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

 image source: shubhangiaofficial