TELEVISION
By First Bharat
तेजस्वी प्रकाश आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। तेजस्वी काफी स्टाइलिश और ब्यूटीफुल हैं। इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट में वे बेहद खूबसूरत दिखती हैं।
तेजस्वी प्रकाश के स्टाइल को अगर आप भी फॉलो करना चाहती हैं तो आप भी तेजस्वी प्रकाश के लुक से Inspiration ले सकती है और अपने वार्डरोब को अपग्रेट कर सकती हैं।
तेजस्वी प्रकाश का ये क्यूट ड्रेस समर के लिए परफेक्ट है। लाइट कलर के इस फ्लोरल प्रिंट वाले फ्रॉक को आप भी स्टाइल कर सकती हैं। ये ड्रेस आपको फ्रेश लुक देगा।
आइवरी कलर के इस ग्लिटरी लहंगे मे तेजस्वी प्रकाश गॉर्जियस दिख रही हैं। खुले बाल और हेवी इयररिंग उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है।
फ्रील बाजू वाले इस पिंक क्रॉप टॉप और पैंट में तेजस्वी प्रकाश काफी क्यूट लग रही हैं। पिंक कलर इस समर सीजन में काफी ट्रेंड में भी है। आप भी ये ड्रेस ट्राई कर सकती है।
समर ऑफिस आउट फिट के लिए तेजस्वी प्रकाश का ये पैंट सूट परफेक्ट है। पीच और व्हाइट कलर के इस ड्रेस में आप काफी कॉन्फिडेंट और ब्यूटीफुल दिखेंगी।
शाइनी ब्लू साड़ी को तेजस्वी प्रकाश ने गोल्डन बेल्ट के साथ काफी खूबसूरती के साथ स्टाइल किया है। आप भी इस साड़ी ड्रेस से Inspiration ले सकती है।