By First Bharat
June 10, 2022
लेह—लद्दाख तक बाइक से जाना आसान नहीं है क्योंकि यह दुनिया के सबसे मुश्किल रोड ट्रिप्स में से एक है। लेकिन बाइक से लेह ट्रिप पर जाने से पहले इन जरूरी बातों का ध्यान रखें।
बाइक ट्रिप पर जाने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च कर लें। वहां के रूट्स, खाने-पीने की जगहों, ठहरने की जगह और दूसरी बेसिक चीजों की जानकारी ले।
लेह-लद्दाख के पहाड़ों पर बाइक चलाकर जाने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से फिट हैं या नहीं।
आप जिस रास्ते से लेह-लद्दाख जाना चाहते हैं उसका प्लान पहले से बना लें। वैसे तो ज्यादातर बाइकर्स मनाली के रास्ते लेह जाना पसंद करते हैं।
आमतौर पर बाइक ट्रिप से लेह-लद्दाख जाने में 12 से 15 दिन का वक्त लगता है। इसलिए ज्यादा दिन का प्लान बनाएं।
पहाड़ों की ऊंचाई पर आपको ऑक्सिजन लेवल कम होने पर मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। लिहाजा इन बातों के लिए तैयार रहें।
बाइक ट्रिप पर निकलने से पहले ढंग के कपड़े और एक्सेसरीज़ अपने साथ रखें ताकि रास्ते में या फिर लेह-लद्दाख पहुंचने के बाद आपको ठंड न लगे।
बाइक ट्रिप के दौरान जरूरत पड़ने वाली सभी चीजें जैसे राइडिंग गियर, जैकेट, ग्लव्स, हेलमेट, नी गार्ड, रेन कवर, रेन क्लोद्ज, एक्सट्रा जूते को साथ रखना न भूलें।
बाइक ट्रिप से जा रहे हैं लिहाजा आपकी बाइक का भी अच्छे कंडिशन में होना जरूरी है। बाइक की सर्विस नहीं हुई हो तो ट्रिप से पहले सर्विस करवा लें।