LIFESTYLE
By First Bharat
डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए कई चेक प्वाइंट्स होते है। इसके बावजूद कई बार ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें मिलती है। ऐसे में कुछ खास बातों को रखे ध्यान।
पेमेंट करते समय यदि आप QR कोड से स्कैन कर रहे है तो रिसीवर का नाम जरूर जांच लें। नाम देखने के बाद ही पेमेंट करे।
किसी नंबर पर पेमेंट करने के दौरान रिसीवर के नंबर का भी क्रॉस चेक करना चाहिए। रिसीवर से पूछ ले कि पेमेंट प्राप्त हुआ या नहीं।
यदि किसी ने पेमेंट करने के लिए आपको कोई लिंक भेजा है तो उससे बचना चाहिए। किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें।
डिजिटल पेमेंट करने के लिए कभी भी किसी को अपना OTP शेयर नहीं करें। यदि कोई फोन पर भी OTP बताने को बाले तो भी OTP शेयर नहीं करें।
आजकल पेमेंट ऐप की कई क्लोन ऐप आ गई है। तो कोई पेमेंट ऐप डाउनलोड करने से पहले चेक करें कि कहीं यह क्लोन ऐप तो नहीं है।
ऑनलाइन भुगतान करते समय डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स सेव न करें। और ना ही किसी के साथ जानकारी साझा करे।
ट्रांजैक्शन करने के बाद यह जरूर निश्चित करें कि आपने लॉगआउट किया या नहीं। नहीं किया हो तो तुरंत लॉगआउट करे।
प्लेस्टोर से ऑफिशियल एप को ही डाउनलोड करें। इसके लिए रिव्यूज और रैटिंग को भी जरूर देखे।