कॉलीवुड के बहुचर्चित कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन चेन्नई में महाबलीपुरम में एक-दूजे के हो गए। दोनों 9 जून को परिणय सूत्र में बंधे गये।
नयनतारा की सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की है। नयनतारा ब्राइडल लुक में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। नयनतारा ने खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया है।
नयनतारा हर पोस्ट के साथ 9.06.22 लिखकर शेयर कर रही हैं। ये उनकी शादी की तारीख है। इससे मालूम होता है कि वो शादी की डेट को लोगों के जहन में उतार देना चाहती है।
नयनतारा सुर्ख लाल जोड़े में सजी-धजी दुल्हन बनीं नजर आईं। नेट वाली लाल साड़ी के साथ मांग टीका, नेकलेस और हैवी जूलरी कैरी की थी। प्यारी सी मुस्कान लिए हुए उन्होंने एंट्री की।
इसके अलावा नयनतारा के हसबैंड हो चुके विग्नेश सिंपल लुक में नजर आए। उन्होंने साउथ इंडियन वेडिंग ड्रेस कैरी की थी। विग्नेश ने हाथ जोड़े हुए एंट्री की।
शादी के दौरान दोनों को काफी मस्ती भी करते हुए देखा गया। फोटोज में दोनों के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ तौर से देखा जा सकता है।
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 7 साल रिश्ते में रहने के बाद शादी का फैसला किया है। इनकी पहली मुलाकात साल 2015 में हुई थी।
इसी दौरान इनकी दोस्ती हुई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई ये इन्हें खुद भी पता ना चला। दोनों ने पिछले साल 2021 में ही सगाई की थी।
नयनतारा-विग्नेश के वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड से एक्टर शाहरुख खान बोनी कपूर और साउथ से रजनीकांत जैसे कई स्टार्स शामिल हुए थे।