LIFESTYLE

क्षमा बिंदु ने दिया सभी को धन्यवाद शेयर की शादी की फोटोज

By First Bharat

काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आईं क्षमा बिंदु अपने आप से सात फेरों के बंधन में बंध गईं। क्षमा बिंदु ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर की है। 

शादी करने के बाद क्षमा बिंदु वीडियो जारी कर सभी को धन्यवाद दिया है। साथ ही अपने फैसले के साथ खड़े होने के लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

क्षमा बिंदु ने 11 जून को शादी करने का ऐलान किया था। इसके बाद उनके घर पर लोगों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया।

सोशल मीडिया पर क्षमा बिंदु को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई उनके जीवन की नई पारी के लिए शुभकामना दे रहा है।

क्षमा बिंदु ने केप्सन में लिखा कि घर के बाहर नो मीडिया का बोर्ड लगा हुआ लेकिन फिर भी मीडिया मेरे घर पर आ रही है। मेरी कल शादी हुई है। मुझे एन्जॉय करने दीजिए।

24 साल की क्षमा बिंदु समाज की बनी परंपराओं को तोड़ते हुए खुद के साथ शादी रचाई है। क्षमा ने कहा मेरे दिमाग में यह ख्याल काफी वक्त से था। 

क्षमा का कहना है कि शायद मैं अपने देश में सेल्फ लव का एक उदाहरण स्थापित करने वाली पहली लड़की हूं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands