By fist bharat
June 8, 2022
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने ट्विटर पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया।
मिताली राज ने 2019 में T20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। उन्होंने ने 89 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 2,364 रन बनाए, जो इस फॉर्मेट में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा है।
1999 में 16 साल की उम्र में भारत के लिए खेलना शुरू कर दिया था। जिसने टीम इंडिया को दो विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया।
एकदिवसीय मैचों में वह दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने सात शतक और 64 अर्द्धशतक के दम पर 7805 रनों के साथ करियर समाप्त किया।
मिताली ने संन्यास की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं भारत की नीली जर्सी पहनने की यात्रा पर निकली थी क्योंकि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान होता है।
उन्होंने लिखा, ‘पूरी यात्रा का आनंद लिया, इसका भी अंत होना ही था। आज वह दिन है जब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लेती हूं।’
मिताली राज को 2003 में अर्जुन अवॉर्ड और 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2021 में उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से भी नवाजा गया।
मिताली राज का जन्म साल 1982 में 3 दिसंबर को हुआ था। उनके पिता दोराई राज भारतीय वायु सेना में एयरमैन (वारंट ऑफिसर) थे और माता लीला राज हैं।