HEALTH
FIrst Bharat
June 3, 2022
ब्राउन राइस फाइबर, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
सफेद चावल को बनाने की प्रक्रिया में 67% विटामिन B3, 90% B6, 80% B1, 60% मेगनीज और फाइबर्स जैसे न्यूट्रिशन्स निकल जाते हैं। इसमें उतने न्यूट्रिशन्स नहीं बचते जितना कि ब्राउन राइस में होता है।
इसे पॉलिश नहीं किया जाता, जिसके कारण थायमिन और नियासिन जैसे गुड न्यूट्रिएंट्स चावल मे बने रहते है। इससे स्टार्च की मात्रा कम भी कम होती है।
जिन्हें डायबिटीज और हार्ट से जुडी बीमारियां है, उन्हें ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए। ये ब्लड शुगर लेवल ओर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।
ब्राउन राइस में मैग्नेशियम की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए ब्राउन राइस खाने से हड्यिां मजबूत होगी और ये पाचक क्रिया के लिए भी फायदेमंद है।
ब्राउन राइस में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जिससे सांस संबंधित परेशानियों से राहत मिलती है।
ब्राउन राइस खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम बेहतर रहने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और किसी भी बीमारी से लड़ना आसान हो जाता है।
ब्राउन राइस का पानी चेहरे पर लगाने से सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से भी चेहरे को बचाये रखने में मददगार होता है। ब्राउन राइस में एंटीऑक्सिडेंट झुर्रियों या पिग्मेंटेशन जैसी परेशानियों में अहम भूमिका निभाता है।