LIFESTYLE
FIrst Bharat
June 2, 2022
पार्टनर के बीमार होने के दौरान उन्हें सबसे अधिक जरूरत होती हैं भावनात्मक सहयोग की। ऐसी स्थिती मे कुछ विशिष्ठ तरीकों से उसको बेहतर केयर कर पाएंगे साथ ही बॉन्डिंग भी अच्छी होगी।
पार्टनर के साथ समय बिताने के दौरान उससे उसकी बीमारी के बारे में चर्चा न करें। पार्टनर का बीमारी से ध्यान डायवर्ट करने का प्रयास करें।
पार्टनर की अतिरिक्त केयर महसूस करवाना कई बार उसे यह मालूम करवाता है कि वह किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। इसके बजाय आम दिनों के समान व्यवहार करें, जिससे उसे बीमारी हल्की लगें।
अपने पार्टनर के बीमार होने पर लोग उसके काम भी खुद करने लगते है। इससे वह निर्भर बनने लगता है। यह तरीका सही नहीं है, बल्कि उसे अपने छोटे—छोटे मोटे काम खुद करने दे।
पति या पत्नी में से किसी के बीमार होने पर दूसरा साथी उसके लिए कुछ चीजें लाने या तैयार करने के लिए पूछें नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल करें।
केयरिंग के दौरान अपनी मानसिक स्थिति को कमजोर न पडने दे। बल्कि खुद को मजबूत बनाएं रखे। साथी को मोटिवेट करने के साथ ही उससे किसी नकारात्मक पहलू पर बातचीत नहीं करें।
पार्टनर से नियमित संवाद करें और इस दौरान उनसे उनकी बीमारी पर बात न करें। साथ ही किसी तरह की निगेटिव अप्रोज भी उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेगी।