LIFESTYLE

तेज गर्मी में पौधों की देखरेख करने के तरीके

By First Bharat

June 1, 2022

अप्रैल से शुरू होकर मई-जून तक चलने वाली गर्मी में अपने पौधों को हरा-भरा रखना लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। तेज गर्मी में घर पर लगे पौधों की देखरेख के लिए कुछ तरीके।

घर में लगे पौधों में हर दूसरे दिन सुबह के समय पानी दे। पानी गर्म न हो, साथ ही गमलों को भरे नही। यदि पानी गमलों में ज्यादा भर जाएं तो गमले में पानी सूखने पर ही पानी दे।

सुबह धूप लगने के बाद गमले छाया वाले स्थानों पर रख दे। ताकि तेज धूप से सुरक्षा हो सके। या पौधें ऐसे स्थान पर लगाए जहां धूप कम आए। 

ध्यान रखें कि पौधों को पंखे आदि की हवा न लगे। इससे वे मुरक्षा सकते है। अत: उन्हें प्राकृतिक माहौल में ही रखें।

नियमित रूप से गुडाई करते रहें, साथ ही उनमें वर्मी कंपोस्ट या अन्य जैविक खाद डाले, इससे पौधे कमजोर नहीं होंगे और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होगी।

यह देखते रहे कि पौधों में दीमक या अन्य कीट न लगे हों। यदि हो तो जैविक कीटनाशकों का प्रयोग कर सकते है।

गर्मियों में बगीचे और पेड़-पौधों को कीड़ों से दूर रखने के लिए प्राकृतिक कीटनाशक के तौर पर नीम के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

मिट्टी के गमले पौधों के लिए सबसे बेस्ट होते हैं क्योंकि वे अतिरिक्त पानी सोखने का काम करते हैं। इससे अगर पौधे में कभी ज्यादा पानी पड़ जाए तो जड़ गलने की प्रॉब्लम नहीं होती।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands