TECNOLOGY

रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर ज्यादातर ऊपर ही क्यों होता है

By First Bharat

May 30, 2022

हम फ्रिज का उपयोग बहुत ही समय करते आ रहे हैं । पर क्या आपने एक बात नोटिस की है? सभी फ्रिज में फ्रीजर ऊपर ही क्यों रहता हैं? और ऐसा क्यों होता है?

रेफ्रिजरेटर या ​फ्रिज एक ऐसा डिवाइस है। जो खाने की चीजों को खराब होने से बचाता है और उसे ठंडा रखता है। इसे हिंदी में प्रशीतक कहा जाता है।

गर्म हवा ऊपर की तरफ जाती है और ठंडी हवा नीचे की तरफ आती है। इसलिए रेफ्रिजरेटर की नीचे की गर्म हवा हल्की होने के कारण ऊपर उठती है और फ्रिजर से टकराकर ठंडी होकर नीचे आती है।

ऊपर से गर्म हवा के टकरा कर वापस नीचे की और आने से वो हवा भी ठंडी हो जाती जिससे हमारा फ्रिज गर्म नहीं होता है। 

इस प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए एक छोटा पंखा भी लगा होता है जो हवा को तेज़ी से सर्क्युलेट करता है। इसमें लगे पंखे की मदद से हवा तुरंत ही ठंडी हो जाती है। 

रेफ्रिजरेटर को ऊपर न लगाया जाए तो रेफ्रिजरेटर में रखी और वस्तुएं ठंडी होने से बहुत समय लगाएंगी। इसी कारण ज्यादातर रेफ्रिजरेटर में फ्रिजर ऊपर की ओर होते है।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands