BOLLYWOOD
By First Bharat
May 30, 2022
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने हॉट लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट स्टाइलिस और टैलेंटेड एक्ट्रेस में होती है।
हाल ही में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह के साथ छुट्टियां बिताने गोवा गई थीं। जहां से उन्होंने अपनी काफी हॉट फोटोज शेयर की थी।
मोनालिसा ने एक बार फिर अपनी गोवा कि फोटो शेयर की है। मोनालिसा गोवा में बिताए पुराने दिनों को याद कर रही है। मोनालिसा पूल किनारे बैठे हुए अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें अपने फैंस के लिए साझा की है।
मोनालिसा का हॉट लुक उनके चाहने वालों को दीवाना बना रहा है। एक यूजर ने लिखा, द किलर ब्यूटी। दूसरे यूजर ने लिखा, वॉव, जान लोगी क्या। कई यूजर्स हॉट लिखकर कमेंट कर रहे है।
मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों से भले विराम ले लिया हो लेकिन भोजपुरी के दर्शकों के बीच उनकी दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
मोनालिसा ने एक से एक सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार के साथ काम करने का भी उनके नाम रिकॉर्ड है।
इस पोस्ट में मोनालिसा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मोनालिसा को चाहने वाले प्रशंसक और उनके फॉलोवर्स उनकी इस अदा पर फिदा हुए जा रहे हैं।
मोनालिसा पूरे देशभर में लोगों की पसंद बन गई हैं। ऐसे में मोनालिसा ने टीवी से ओटीटी की तरफ कदम बढ़ाया है और जल्द ही वह ओटीटी पर 'धप्पा' बोलने वाली हैं।