CRICKET
By First Bharat
May 30, 2022
राजस्थान रॉयल्स के इंग्लिश ओपनर जोस बटलर IPL के 15वें सीजन मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी है। पहली बार राजस्थान के किसी खिलाडी ने ऑरेंज कैंप जीती।
2009 में लंकाशायर के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। लैंगर के चोटिल होने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर बटलर को मौका दिया।
बटलर ने इंटरव्यू में कहा कि वे एक डाकिया का करियर चुनते। वे सुबह डाक बांटते और दोपहर में गोल्फ खेलना पंसद करते।
उनका सबसे यादगार दिन वह था, जब उन्होंने समरसेट की और से अंडर—12 में ग्लोसेस्टर के खिलाफ शतक बनाया था। तब पिता ने उन्हें 100 सेंट दिए थे।
बटलर को एशियन फूड खासकर भारतीय खाना पसंद है। उसमें भी करी खाना ज्यादा पसंद करते है। चॉकलेट्स भी उनकी पसंदीदा है।
बटलर अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर होते है। उनका नाश्ते, लंच, डिनर का रूटीन फिक्स है। वे कुकिंग में बहुत अच्छे नहीं है। लेकिन बुक देखकर खाना बना लेते है।
1999 विश्व कप में भारत—श्रीलंका के मैच में बटलर ने अरविंद डिसिल्वा का ऑटोग्राफ लिया, लेकिन डिसिल्वा पेन वापस करना भूल गए। बटलर रो कर मां के पाए गए और बोले डिसिल्वा ने पेन चुरा लिया।