LIFESTYLE

जानिए अमेरिका में बंदूक खरीदना इतना आसान क्यों है

FIrst Bharat

May 27, 2022

अमेरिका में कोई भी आम आदमी आसानी से बंदूक खरीद सकता है। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। 

बंदूक खरीदते समय खरीदार को एक फॉर्म में नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। 

बंदूक बेचने वाले खरीदार की जानकारी अमेरिकी खुफिया FBI से साझा करता है, जो बंदूक खरीदार के बैकग्राउंड की जांच करती है।

अमेरिका के द गन कंट्रोल एक्ट (GCA) के मुताबिक राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अन्य हथियारों जैसे हैंडगन खरीदने की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए।

अमेरिका में केवल समाज के लिए खतरनाक, भगोड़े, नशे में संलिप्त, मानसिक रूप से बीमार और 1 साल से अधिक जेल और 2 साल से अधिक की सजा पाए लोगों को ही बंदूक खरीदने की इजाजत नहीं है।

अमेरिका 230 साल बाद भी अपने गन कल्चर को नहीं खत्म कर पाया है। इसकी दो प्रमुख वजहें हैं। कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक इस कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं।

दूसरी वजह गन बनाने वाली कंपनियां, यानी गन लॉबी भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है। अमेरिका में 63 हजार लाइसेंस्ड गन डीलर है।

अमेरिका में कभी ब्रिटिश सत्ता थी। अमेरिका के लोगों ने बंदूक के दम पर ब्रिटिश शासन से लड़कर अपने देश को आजाद कराया। इसलिए वहां की सरकार ने बंदूक रखने की छूट दे दी। 

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands