BEAUTY TIPS
FIrst Bharat
May 26, 2022
ब्यूटी और सेल्फ केयर से जुडा कोई भी काम आर्ट से कम नहीं है। अक्सर लोग नेल पॉलिश लगाते वक्त अपना पूरा हाथ हाथ गंदा कर लेते है। नेल पॉलिश लगाते वक्त कुछ ट्रिक्स को आजमाना न भूलें।
सप्ताह में एक बार अपने हाथों का मसाज जरूर करवाएं। इससें हाथों में ब्लड सर्कुलेशन बढेगा और नाखून तेज से बढेगें।
नेल पॉलिश लंबे वक्त तक टिके और खूबसूरत दिखे, इसके लिए नेल पॉलिश के अच्छी तरह से सूख जाने के बाद अपने हाथों को आइस कोल्ड पानी में 30 सेकंड के लिए रखकर छोड दें।
अगर आपके नाखूनों का नेल पॉलिश बीच—बीच से उखड गया है, तो टचअप करने से बेहतर है कि रिमूवर से नेल पेंट को हटाकर आप फिर से आप नई नेल पॉलिश लगा लें।
अपने हाथों की स्किन के अनुसार ही नेल पेंट कलर का चुनाव करें। ऐसा नेल पेंट ले जिससे आपके हाथ डल न लगे। अगर आपके हाथ गोरे हैं तो अब रंग-बिरंगे कलर्स का चुनाव करे।
नेल पेंट बोतल को कभी भी शेक ना करें। ऐसा करने से नेल पेंट अच्छी तरह से हमारे नाखूनों में नहीं लग पाता है।
नाखूनों पर नेल पॉलिश लगने के बाद अपने हाथ ठण्डे पानी में डुबाएं इससे आपकी नेल पॉलिश और पक्की हो जाएगी साथ ही साथ साफ दिखेगीं। नेल पॉलिश पूरी तरह सूखने के बाद ही कोई काम करें।