Technology

किसी सर्च इंजन से ऐसे हटाएं अपनी ऑनलाइन पहचान

By First Bharat

विभिन्न वेबसाइट्स पर किए गए कमेंट्स, बिजनेस प्रोफाइल या ब्लॉग्स की वजह से आपकी जानकारी इंटरनेट पर हासिल की जा सकती है। 

आपका नाम, फोन नंबर या ईमेल आइडी की मदद से सर्च इंजन आपके बारे में बहुत सी जानकारियां दे सकते है। आइए जानते है इन्हें हटाने के तरीकों के बारे में।

इन्हें हटाने के लिए पहले आप गूगल, बिग जैसे सर्च इंजन पर अपने नाम, फोन नंबर या ईमेल आइडी को सर्च करें और आने वाले नतीजों की जानकारी अलग से लिख ले।

आप कोई ब्लॉग पोस्ट लिखते है या कमेंट करते है तो आप जिस ईमेल आइडी के साथ लॉगइन करते है, उसी ईमेल के साथ आपको इन्हें डिलीट या हाइट करने का भी विकल्प मिलता है।

आप कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट्स की भी मदद ले सकते है। ये आपको सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक ही क्लिक पर डि​लीट करने का विकल्प उपलब्ध करवाती है। जस्ट डिलीट ऐसी ही एक वेबसाइट है। 

यदि आप पूरी तरह से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिलीट करना चाहते है तो सभी की सेटिंग्स मे आपको अकाउंट डिलीट करने का विकल्प मिलता है। आपके पास अकाउंट को प्राइवेट करने का विकल्प है।

आप उन सोशल मीडिया या वेब के वेबमास्टर से रिक्वेस्ट करें कि वह उन नतीजों को हटा दे। यदि वहां से नतीजे हट जाएंगे तो अपडेट होने के बाद गू्गल से खुद वे नतीजे हटा देगा।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands