HEALTH
By First Bharat
मोबाइल आने के बाद जीवन में कई बदलाव हुए है। पहले जब हम किसी काम में थकान या बोरियत महसूस करते थे तो थोडी देर के समय मिलते ही सीट पर ही बैठे आंखे मूद लेते थे।
लेकिन अब समय मिलते ही हम मोबाइल फोन चलाने लगते है। जिससे आंखों को नुकसान पहुचता है। और शरीर को कई बीमारियां होने लगती है। आइए जानते हैं आंखे मूंदने के कई फायदे।
पहले कुछ पल आंखे बंद कर रिलैक्स होने से न केवल थकान दूर होती है। यह प्रकिया स्मरणशक्ति को मजबूत बनाती है। ऐसा करने से विचारों में ताजगी और सोच में नयापन आता है।
काम में फुर्सत मिले तो दिन में 2—3 बार ही सही, कुछ सेकंड के लिए आंखें बंद करे। इससे आप रिलैक्स होगे और ताजगी महसूस होगी।
थोडी देर आंखे मूंद लेने से शरीर और दिमाग रिलैक्स महसूस करते हैं। इससे आप अगले 6 घंटे आप एक्टिव और जोशीला महसूस करेंगे।
आंखे मूंद लेने से मूड अच्छा रहता है, जो फोकस्ड होकर काम करने में मदद करता है। और आप अच्छा महसूस करते है।
आंखें मूंद लेने से दिल सेहतमंद रहता है। स्ट्रेस कम होता है साथ ही दिल की बीमारियों का ख़तरा घटता है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।