Dog Care: गर्मियों में Dog का ख्याल रखने के 10 आसानटिप्स
By First Bharat
Dog को डिहाइड्रेशन न हो, इसलिए दिन में कई
बार उसे ठंडा पानी देते रहे। पानी में बर्फ के टुकडे भी डाल दें। ज्यादा जरूरत हो तो ग्लूकोज आदि भी दे सकते है।
Dog को दोपहर में बाहर ले जाएं तो उसे कार में न छोडें, क्योंकि कार गर्म हो जाती है। इस वजह से उन्हें समस्या हो सकती है।
Dog को छाया में रखें। पंखे—कूलर या फिर एसी में रखना अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें अधिक गर्मी लगती है।
गर्मी के मौसम में उन्हें संतुलित आहार दे। साथ ही उनके भोजन में वसा की मात्रा घटाएं और फाइबर की मात्रा बढा दें। इसके लिए पशु चिकित्सक से सलाह ले सकते है।
Dog को धूप में घुमाने से बचें। घुमाने के लिए गर्म सतहों पर न ले जाएं व हल्के व्यायाम ही करवाएं।
Dog को दही—छाछ, तरबूज, खरबूज खीरे के अलावा मौसमी फल जैसे आम इत्यादी दे सकते है। किंतुु इनके बीज और गुठलियां अवश्य निकाल दें।
अगर आपके पास लंबे बालों वाली नस्ल का Dog है तो उसकी कटिंग भी करवाएं, ताकि बालों की मोटी परत के कारण उसे गर्मी न लगें।
Dog को पानी से खेलना पंसद होता है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में उन्हें ऐसा करना अच्छा लगता है। उनके लिए बडा टब या टंकी की व्यवस्था करें।
कुतों की कुछ नस्लों की सनबर्न भी हो जाता है। इसलिए खास उनके लिए बनाई जाने वाली सनस्क्रीन लगा सकते है।