LIFESTYLE

गर्मी में घर की सजावट देखकर मिलेगा सुकून

By First Bharat

गर्मी के मौसम में हरियाली को देखकर ही आंखों को सुकून मिलता है। ऐसे में थोडी सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप अपने घर को भी हरा—भरा लुक दे सकते है।

इसके लिए सजावट की थीम का रंग हरा रखे। फिर उसी रंग के अनुसार चीजों में बदलाव करें, इससे आपको ताजगी महसूस होंगी।

पर्दों को बदलने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। ऐसे में आप पुरानी हरी साडी या दुपटों को जोडकर पर्दे तैयार कर सकते है।

पौधों के बिना सजावट को पूरा नहीं किया जा सकता। इसलिए घर में सुंदर—सुंदर पौधे लगाएं। यह हरियाली का अहसास देंगे और ताजगी मिलेंगी।

टेबल के लिए साधारण कपडे पर हरे रंग के धागे से आकर्षक कढाई करें। इसके अलावा आप दो—तीन तरह के कपडों को जोडकर भी पेचवर्क डिजाइन से टेबल कवर तैयार कर सकते है।

दीवारों के लिए बोल्ड फूलों के डिजाइन वाले वॉलपेपर या पेंट करवाएं। इससे घर खिला हुआ दिखेगा। इसके साथ आप पर्दों और बेडशीट को भी इस प्रिंट के साथ लगा सकते हैं। 

फूलों से भी आप अपने घर को सजा सकते हैं। सबसे पहले एक खूबसूरत का फ्लावर पॉट खरीदें और उसमें हर दिन ताजे फूल लगाएं। खासतौर पर हरें रंग के। इससे भी आपका घर बेहद सुंदर दिखेगा।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands