HEALTH
By FIRSTBHARAT
गन्ने का जूस किसे नहीं भाता। पुदीना के साथ गन्ना रस पीना सेहत के लिए अच्छा तो है लेकिन एक सीमा तक। हम आपको बता रहे हैं कि गन्ने का जूस ज्यादा पीने के क्या नुकसान हैं।
गन्ने का जूस किसे नहीं भाता। पुदीना के साथ गन्ना रस पीना सेहत के लिए अच्छा तो है लेकिन एक सीमा तक। हम आपको बता रहे हैं कि गन्ने का जूस ज्यादा पीने के क्या नुकसान हैं।
गन्ने के रस में बर्फ डालकर पीना खतरनाक हो सकता है। अक्सर ठेले पर खराब क्वालिटी की बर्फ काम में ली जाती है। जिससे पाचन तंत्र कमजोर होता है। इससे पीलिया जैसी बीमारियां हो सकती है।
जूस कहलाने के कारण लोग बेझिझक ये ज्यादा पी लेते हैं। इससे मोटापा बढ़ने का डर रहता है। जो लोग फिटनेस के लिए कोशिशें कर रहे हैं, ये पीना उनके लिए अच्छा नहीं।
गन्ना रस लाकर लोग फ्रिज में रख लेते हैं ताकि तसल्ली से इसे पी सकें। लेकिन रस में ऑक्सिडाइज होने लगता है। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा इससे काफी बढ़ जाता है।
इसमें पाए जाने वाले तत्व अल्कोहल जैसा असर पैदा करते हैं। इसलिए अगर आपका काम आपसे अलर्टनेस मांगता है। तो गन्ने के रस का ज्यादा मात्रा में सेवन टालें।