HEALTH
By FIRSTBHARAT
गर्मियों में तरबूज की मानों बहार सी हो जाती। तरबूज स्वाद के लिहाज से टेस्टी भी होता है और इसमें ढेर सारा पानी भी होता है।जो आपके शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट कर के रखने में मदद करता है।
तरबूज सबसे ज्यादा हाइड्रेटिंग फ्रूट है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में पानी होता है। तरबूज के बारे में एक मिथक हैं कि तरबूज खाने के तत्काल बाद पानी नहीं पीना चाहिए, आइए जानें क्या है सच्चाई।
लाइकोपीन, एक कैरोटीनॉयड है जो तरबूज को लाल रंग देता है। यह एक प्रभावी एंटीऑक्सिडेंट है, जिसमें जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ हैं। यह शरीर में मौजूद मुक्त-कणों से लड़ने के लिए जिम्मेदार है।
तरबूज में 92 से 96 पर्सेंट तक पानी होता है अगर आप तरबूज़ पर पानी का सेवन करेंगे तो आप बीमार हो सकते हैं। ज्यादा पानी वाले फ्रूट के साथ पानी का सेवन पाचन बिगाड़ सकता है।
तरबूज में चीनी, फाइबर मौजूद है जो हमारे पेट में मौजूद सूक्ष्मजीवियों को पेट की बीमारियों के लिए अग्रणी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट का विस्तार करने और उनको प्रभावित करने की अनुमति देते हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक तरबूज के बाद पानी पीने से पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। जिससे अपच, पेट फूलना, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है और पेट का संक्रमण भी हो सकता है।
अगर आपको पहले से ही पेट संबंधी समस्याएं है तो तरबूज खाने के तुंरत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
इसलिए हमारी सलाह है तरबूज खाने के 45 मिनट बाद ही पानी का सेवन करना सही रहेगा। इससे हम पेट की समस्या से दूर रहेगे।