TECHNOLOGY

Google ने Google Apps में किए कई बदलाव, जानिए नए फीचर्स

By First Bharat

MAY  12, 2022

Google ने इंवेट में गूगल सर्च, Google Maps, Google Assistant को पहले से बेहतर बनाने की घोषणा की है। हालांकि इनके लिए आए नए फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए आपको थोड़ा से इंतजार करना होगा।

इस साल के आखिर तक ये यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आइए जानते हैं नए फीचर्स के बारे में...

गूगल ने हाल में Multi Search फीचर शुरू किया था। अब वह इसे लोकल इंफॉर्मेशन के लिहाज से ज्यादा यूजफुल बना रही है। टेक्स्ट और इमेज के इस्तेमाल से आप कई तरह की लोकल जानकारियां हासिल कर सकेंगे। 

मल्टी सर्च फीचर की मदद से आप फूड, अपैरल और होम गुड्स जैसी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स की फोटो या स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। फिर उसे 'नियर मी' टेक्स्ट क्वेरी में जोड़ सकते हैं।

फिर कंपनी वेब पेज पर डाले गए लाखों इमेज और रिव्यू को स्कैन करेगी। और फिर वह मैप्स कंट्रिब्यूटर्स की अपनी कम्युनिटी की मदद से आपके आसपास के उस स्पॉट के बारे में बताएगी जो वह डिश ऑफर करता है।

गूगल ने विजुअल सर्च आधारित Scene Exploration फीचर के बारे में भी बताया है, जिससे आप अपने कैमरे को पैन कर एक साथ कई चीजों के बारे में जानकारियां प्रा सकते हैं।

जैसे कि आप बुकस्टोर जा सकते हैं। वहां आप बुक्स के बारे में एडिशनल इंफॉर्मेशन के लिए बुकसेल्फ को स्कैन कर सकते हैं।

गूगल मैप्स में भी नया फीचर जोड़ा जा रहा है। इसकी मदद से आप किसी लोकेशन पर जाने से पहले ही उसे एक्सपीरिएंस कर सकेंगे। इस फीचर की मदद से आप जान सकेंगे कि वह जगह दिन में अलग-अलग समय में कैसी दिखती है।

वहां का मौसम और ट्रैफिक कंडिशंस कैसा है। इसे Immersive View नाम दिया गया है। इससे आप किसी भी शहर के पॉपुलर जगहों के बारे में जान कर एक्सपीरिएंस पा सकते हैं।

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands