APPLE IPOD

Apple Discontinue iPod  20 साल से संगीत सुना रहा आइपोड बंद

   By FirstBharat

करीब 20 साल से संगीत प्रेमियों का मनोरंजन कर रहा आइकॉनिक म्यूजिक प्लेयर आइपोड बाजार से विदा होने वाला है। एपल ने घोषणा की है कि वह इसका उत्पादन बंद कर रही है।

Arrow

एपल ने 2001 में आइकॉनिक म्यूजिक प्लेयर आइपोड लॉन्च किया था। अपने कॉम्पैक्ट शेप और साइज के कारण यह देखते ही देखते दुनियाभर के लोकप्रिय हो गयाा था।

Arrow

पॉप संस्कृति को बढावा देने में इसका अहम योगदान रहा। नई पीढी में इस म्यूजिक प्लेयर की लोकप्रियता को देखते हुए बाद में इसके कई संस्करण बाजार में उतारे गए।

Arrow

आइपोड मिनी, आइपोड नैनो, आइपोड शफल और आइपोड टच शामिल है। 2019 में सेवेन्थ जेन आइपोड टच लॉन्च​ किया गया था। उस समय आइपोड का लोगों में काफी उत्साह रहता था।

Arrow

कंपनी ने 2003 में आइट्यून्स ऐप का विंडोज वर्जन पेश किया। यह भी काफी लोकप्रिय हुआ था। मूल आइपोड में 5 जीबी कैपेसिटी और फायरवायर कनेक्शन ​था।

Arrow

स्मार्टफोन का दौर शुरू होने ​के बाद आइपोड की मांग घटने लगी थी। इसीलिए पिछले दो साल से एपल ने आइपोड क कोई नया संस्करण लॉन्च नहीं किया। आइपोड की कीमत करीब 19,600 रुपए हैं।

Arrow

जबकि इस कीमत के कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध हैं। ऐसे में सिर्फ संगीत सुनने के लिए आइपोड पर खर्च करना ज्यादातर लोगों को मंहगा सौदा लग रहा था।

Arrow

भारतीय बाजार में कई म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म फ्री में उपलब्ध है। इनमें जियो सावन, विंक म्यूजिक, यूट्यूब जैसे कई विकल्प मौजूद है। इन्हें मोबाईल में इंस्टाल करने के बाद फ्री में संगीत सुन सकता है।

Arrow

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands