Business
By Firstbharat
देश का अब तक का सबसे बडा IPO लॉन्च करने के लिए मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के निदेशक मंडल की अहम बैठक हुई।
इसमें शेयर की प्राइस बैंड, पॉलिसींधारकों, कर्मचारियों और रिटेल निवेशकों को दी जाने वाली छूट आदि पर चर्चा हुई।
निवेशक LIC के IPO का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। आम निवेशक के लिए LIC आईपीओ 4 मई को खुलेगा और 9 मई बंद हो जाएगा।
LIC का मेगा IPO 2 मई को खुलेगा। नियम के मुताबिक रिटेल निवेशक को IPO में कम से कम एक लॉट के लिए अप्लाई करना होता है।
LIC IPO के लॉट में 15 शेयर होंगे। अगर Price Band की बात करें तो 902 रुपये से 949 रुपये तय किया गया है।
अगर आपने LIC की पॉलिसी ले रखी है, यानी आप LIC Policy Holders हैं तो फिर आपको IPO में 10 फीसदी का आरक्षण मिलेगा।
पॉलिसीधारकों को 60 रूपये, कर्मचारियों और रिटेल निवेशकों को प्रति शेयर 45 रूपये को डिस्काउंट मिलेगा। इस IPO के तहत 22 करोड शेयर जारी किए जाएगे।