पुस्तकों को पढ़ने के लाभों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 2022 के रूप में भी जाना जाता है। हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है।
1995 से संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) द्वारा एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाता हैं।
यह दिन विलियम शेक्सपियर, मिगुएल सर्वेंट्स और इंका गार्सिलासो डे ला वेगा जैसे प्रसिद्ध लेखकों को सम्मान देने के लिए समर्पित है, जिनकी इस दिन मृत्यु हो गई थी।
इतना ही नहीं कहा जाता है कि इस दिन कई सारे जाने-माने लेखकों का जन्म हुआ था। आज के दिन विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स का भी निधन हुआ था।
हर साल एक नई थीम के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। इसी कड़ी में इस साल 2022 की थीम है 'पढ़ें तो आप कभी अकेला महसूस न करें'।
UNESCO हर साल एक विश्व पुस्तक राजधानी का चयन करता है और इस चयनित राजधानी शहर में कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। ताकि लोगों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
साल 2022 में Guadalajara मेक्सिको को विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र संगठन ने विश्व डिजिटल लाइब्रेरी के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।