health
By First Bharat
डाइट बदलने से लेकर योगा तक, यहां पांच टिप्स बता रहे हैं। जो आपको अंदर से फिट और बाहर से युवा दिखने में मदद कर सकता हैं। तो फॉलों करे ये टिप्स
न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी जो रोजाना अपने इंस्टाग्राम पर स्वास्थ्य संबंधी टिप्स शेयर करती रहती हैं। अंजलि मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर पांच टिप्स शेयर किए हैं।
उम्र के साथ हम उन खाद्य पदार्थों पर ध्यान दें जिनका हम सेवन कर रहे हैं। अंजलि ने हाइड्रेटेड रहने, चीनी की खपत को सीमित करने और शराब का सेवन सीमित करने की सिफारिश की हैं।
शरीर को नियमित रूप से डिटॉक्सीफाई करना बहुत जरूरी है। यह छिद्रों को साफ करने, त्वचा को ताजा और जीवंत बनाने, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।
तनाव हमारी उम्र को तेज बनाता है। तनाव को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है। तनाव का नियंत्रित करें। तनाव का नियंत्रित करने से आप स्वस्थ रहेगें। और आप युवा महसूस करेगें।
अंजलि ने सुझाव दिया कि हमें और अधिक सकारात्मक विचारों को प्रोत्साहित करना चाहिए, जो आगे चलकर तनाव को कम करने और हमें खुश और स्वस्थ दिखने में मदद करेगा।
धूम्रपान त्वचा को ऑक्सीजन की आपूर्ति को कम करता है। इससे रक्त परिसंचरण में और कमी आती है। जिसके कारण झुर्रीदार त्वचा होती है। धूम्रपान कम करने से उम्र बढने की प्रकिया धीमी होती है।