bollywood
By First Bharat
रीम शेख का नाम टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। रीम शेख अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं।
रीम की तस्वीरें आए दिन इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। एक बार फिर रीम शेख ने अपनी नई तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
इन तस्वीरों में रीम का ग्लैमरस अवतार देखते ही बन रहा है। उन्होंने दो ड्रेस में अपनी अलग-अलग कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में रीम का लुक देखते ही बनता है।
एक पोस्ट में वह पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे पोस्ट वह व्हाइट कलर का ड्रेस कैरी किया हुआ है। इन दोनों ड्रेस में रीम बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
रीम की इन तस्वीरों पर कुछ जमकर प्यार लुटा रहे हैं और तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
रीम की इन सारी तस्वीरों पर अब लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कुछ फैंस रीम को उनकी ड्रेसेज की वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं।
एक यूजर्स ने तो रीम की इन तस्वीरों को देखकर उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर डाली। यूजर्स का कहना है कि रीम भी अटेंशन पाने के लिए उर्फी के रास्ते पर चल रही हैं।