bollywood
By First Bharat
Celebrities न सिर्फ फिल्मों और टीवी में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। बल्कि वे अपने लग्जरी लाइफ के लिए भी जाने जाते है।
फिल्मी दुनिया के Celebrities की रॉयल लाइफस्टाइल को देखकर उनकी सपनों जैसी जिंदगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये सभी हस्तियां महंगी चीजों से प्यार करती हैं। कुछ पॉपुलर Celebrities के बारे में जानते हैं।
हिमांशी खुराना गुच्ची ब्रांड की चीजों का शौक रखती हैं। हिमांशी एक शानदार जिंदगी जीती हैं। उन्होंने बेहद महंगे बैग से फैंस का ध्यान आकर्षित किया था। जिसकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपये है।
तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस 15 के बाद अपने सपनों की कार खरीदने में ज्यादा समय नहीं लगा। तेजस्वी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ एक महंगी कार खरीदी है। जिसकी कीमत 90 लाख रुपये है।
जैस्मिन भसीन अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उन्हें महंगी चीजें पसंद हैं। खासकर आलीशान बैग। जैस्मिन एक महंगे एलवी बैग की मालकिन हैं। जिसकी कीमत लगभग डेढ लाख रुपये है।
मौनी रॉय भी महंगी चीजों की शौकीन हैं। मौनी रॉय के पास काफी महंगे एलवी बैग है। जिनकी कीमत लगभग दो लाख रूपये है। हाल ही में मौनी रॉय ने अपने बैग की तस्वीरे इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
करण कुंद्रा के पास आलीशान फ्लैट से लेकर महंगी कारें और बाइक समेत कई महंगी चीजें हैं। उनकी सबसे महंगी कार में से एक है लक्जरी रेंज रोवर। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है।
'इंडियाज गॉट टैलेंट' की जज शिल्पा शेट्टी को भी लग्जरी चीजों का बेहद शौक है। बुर्ज खलीफा के फ्लैट से लेकर महंगी कारों और बैग तक उनके पास सब कुछ है। वे एक प्राइवेट जेट की भी मालकिन हैं।
नोरा फतेही अपनी महंगी पसंद के लिए जानी जाती हैं। उन्हें महंगे कपड़ों का शौक है। वर्साचे, गुच्ची से लेकर एलवी तक, उनके वॉर्डरोब में सभी बड़े ब्रांड के कपड़े देखने को मिल जाएंगे।