पूजा बत्रा ने 1995 में आई Aasai से कॉलीवुड सिनेमा में एंट्री ली थी जो कि एक तमिल फिल्म है और इसमें वे कैमियो रोल में नजर आई थीं। तमिल के बाद पूजा ने Sisindri से तेलुगू सिनेमा में डेब्य़ू किया।
उन्होंने 1997 में में आई फिल्म Vishwavidhaata से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हसीना मान जाएगी, दिल ने फिर याद किया और कहीं प्यार ना हो जाए सहित 20 से अधिक फिल्मों में काम किया।
उनकी एक फिल्म ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी, एक ऐतिहासिक एपिक को 2004 में कान फिल्म समारोह में दिखाया गया थ। अभिनेत्री का कनेक्शन साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से भी रहा है।
ब्लैक लुक में पूजा बत्रा काफी स्टनिंग दिख रही हैं और पिक्चर में उनकी टोन बॉडी बखूबी देखी जा सकती है।
अभिनेत्री अपनी मां की तरह खूबसूरत हैं। आपको बता दें कि पूजा के पिता रवि बत्रा सेना में कर्नल थे और मां नीलम बत्रा मिस इंडिया (1971) की प्रतिभागी रह चुकी हैं।
पूजा बत्रा भी साल 1993 में वे Femina Miss India International का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। आज भी वे फिटनेस हो या खूबसूरती दोनों मामलों में तमाम यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।
अभिनेत्री ने 2 बार शादियां की हैं लेकिन 45 की उम्र तक वे मां नहीं बन सकीं। पहली शादी उन्होंने Sonu S. Ahluwalia से 2003 में की थी जिसका 2011 में अंत हुआ था। बाद में उन्होंने 2019 में Nawab Shah से शादी की।