health

स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए ये डाइट अपनाएं

  BY FIRST BHARAT

कोरोना की वजह से काफी समय से बच्चों की स्कूल जाने की आदत छूट गयी थी। लेकिन अब एक बार फिर से बच्चे स्कूल जाने लगे हैं। ऐसे में बच्चों की केयर करना ज्यादा जरूरी हो गया है।

जिससे स्कूल जाते और आते समय ग्राउंड में खेलते और प्रार्थना करते समय बच्चे धूप और गर्मी के प्रभाव से बचे रह सकें।

इसके लिए आप बच्चों की डाइट में ऐसी 5 चीजों को शामिल कर सकते हैं जो गर्मी और धूप से बचाने में उनकी मदद कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन 5 चीजों के बारे में

सत्तू खाने या पीने से बच्चों को लू लगने का रिस्क काफी कम हो जाता है। इसलिए आप बच्चों की डाइट में जौ या चने से बने सत्तू को शामिल कर सकते हैं। ये बॉडी को ठंडा रखने में भी मदद करता है।

         सत्तू

बच्चों को हाइड्रेट रखने के लिए आप उनकी डाइट में तरबूज को भी शामिल कर सकते हैं। तरबूज में 92 प्रतिशत तक पानी होता है। ये बॉडी में पानी की कमी नहीं होने देता और ताज़गी बनाये रखता है

        तरबूज

बच्चों की डाइट में दही को भी शामिल किया जा सकता है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये पेट को भी दुरुस्त रखता है और टेस्ट में भी बेस्ट होता है। दही की मीठी लस्सी बच्चों को काफी पसंद होती है।

          दही 

गर्मी से बचाने के लिए बच्चों की डाइट में पुदीने को किसी भी रूप में शामिल करना बहुत बेहतर साबित होगा। इसके लिए आप पुदीने की चटनी या शर्बत बनाकर बच्चों को दे सकते हैं।

        पुदीने

गर्मी में नींबू पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। बच्चों को भी आप नींबू पानी पिला सकते हैं। ये एनर्जी देने का काम करता है साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करता है।

      नींबू पानी

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands