WhatsApp दुनियाभर में 2 बिलियन से अधिक यूजर्स के साथ टॉप मैसेजिंग ऐप बना हुआ है। अगर वॉट्सएप को लाइफस्टाइल का हिस्सा माना जाए, तो गलत नहीं होगा। ऑफिस, स्टूडेंट्स और बिजनेस के लिए वॉट्सएप का इस्तेमाल होता है।
लेकिन इस ऐप में कई ऐसी चीजें हैं। जो कई लोगों को नहीं पता। आपकी एक गलती से आपका अकाउंट बैन हो सकता है। आज हम आपको बताते है कि किन कारणों से आपका अकाउंट बैन हो सकता है।
वॉट्सएप का उपयोग करके बल्क मैसेज, ऑटो-मैसेज या ऑटो-डायल न करें। बल्क मैसेज एक रेड फ्लैग है, जो बताता है कि धोखेबाज एक घोटाले को संचालित करने की कोशिश कर रहा है।
अगर लोग आपको कई बार रिपोर्ट करते हैं तो आपके वॉट्सएप अकाउंट को बैन किया जा सकता है। सावधान रहें कि आप वॉट्सएप पर किसी के साथ कैसे बातचीत करते हैं।
किसी की जानकारी को उनकी सहमति के बिना शेयर न करें। यह वॉट्सएप पर भी लागू होता है। मेटा-स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म सुझाव देते हैं कि सहमति के बिना नंबर शेयर न करें।
बॉडकास्ट मैसेज के बार-बार उपयोग से लोग आपके मैसेज को रिपोर्ट कर सकते हैं। जिससे आपका WhatsApp अकाउंट बैन हो सकता है।
वॉट्सएप से कॉन्टैक्ट्स से फोन नंबर, कॉन्टैक्ट प्रोफाइल पिक्चर्स और शेयर्ड स्टेटस जैसी जानकारी हासिल करना कंपनी की सेवा की शर्तों का उल्लंघन करता है। यह आपके अकाउंट को भी ब्लॉक कर सकता है।