IPL 2022 : ये खिलाड़ी IPL के बाद टीम इंडिया में कर सकते हैं वापसी

IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। इस लीग में हर साल कई खिलाड़ी अपने खेल का हुनर दिखाते हैं। युवा खिलाड़ी शानदार खेल से टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने का दावा भी पेश करते है।

इस लीग के जरिए कई बड़े खिलाड़ी वापस टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए भी इस सीजन में बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। ये वो खिलाड़ी हैं जो काफी लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।

दिनेश कार्तिक IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेल रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर टीम इंडिया में अपनी जगह के लिए दावा ठोक दिया है। इस सीजन में कार्तिक ने अभी तक 4 मैचों में 97 रन बनाए हैं।

नटराजन मार्च 2021 से टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए है। नटराजन आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं और अभी तक तीन मुकाबलों में 6 विकेट चटकाए हैं।

नवदीप सैनी ने भी आईपीएल 2022 में अपनी छाप छोड़ी है। नवदीप राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं और अभी तक उन्होंने कुल 2 मुकाबलों में 3 विकेट लिए हैं। 

वरुण चक्रवर्ती को साल 2021 में पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली। वरुण आईपीएल के इस सीजन से एक बार फिर टीम इंडिया में जगह बनाना चाहेंगे। उन्होंने इस सीजन में 4 मैचों में 3 विकेट हासिल किए हैं।

क्रुणाल पांड्या इस साल लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम का हिस्सा हैं। क्रुणाल को 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलने को मिला था। IPL के इस सीजन में अभी तक 4 मैचों में 46 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं। 

Thanks For Watching

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands