भारत के मुक़ाबले पाकिस्तान में डेली इस्तेमाल की चीज़ें काफ़ी महंगी हैं। अगर इलेक्ट्रॉनिक और गाड़ियों की बात करें तो इन्हें ख़रीद पाना आम लोगों के बस की बात नहीं है।
पाकिस्तान की ख़ुद की कोई कार मैन्युफ़ैक्चरिंग नहीं है। इसलिए वहां गाड़ियां अन्य देशों से आयात होती हैं। यही वजह है कि भारत के मुक़ाबले पाकिस्तान में कार की क़ीमतें 4 गुना तक अधिक है।
भारत में जिन Cars की क़ीमत 4 से 5 लाख रुपये होती है वो पाकिस्तान में 15 से 20 लाख रुपये में बिकती हैं। जानते हैं पाकिस्तान में इन कारों की क़ीमत क्या है?
भारत में Maruti Omni की क़ीमत 2.08 लाख रुपये से शुरू होकर 3.07 लाख रुपये तक जाती है। पाकिस्तान में यही गाड़ी Suzuki Bolan के नाम से बिकती है, जिसकी क़ीमत 11.78 लाख रुपये से शुरू होकर 12.65 लाख पाकिस्तानी रुपये तक जाती है।
भारत में बिकने वाली 'Maruti Suzuki Alto' की क़ीमत 3.25 लाख रुपये से शुरू होकर 4.94 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन पाकिस्तान में ये कार 'Suzuki Alto' के नाम से बिकती है, क़ीमत 14.25 लाख रुपये है।
भारत में 'Maruti Suzuki Wagon R' की क़ीमत 5.39 लाख रुपये से शुरू होकर 7.10 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन पाकिस्तान में 'Suzuki Wagon R' की क़ीमत 18.77 लाख रुपये हैं।
भारत में बिकने वाली 'Maruti Suzuki Celerio' की क़ीमत 5.15 लाख रुपये से 6.94 लाख रुपये के बीच है। पाकिस्तान में यही कार 'Suzuki Cultus' के नाम से बिकती है जिसकी क़ीमत 16.55 लाख रुपये है।
भारत में Toyota Fortuner डीज़ल वैरिएंट कार की क़ीमत 38 लाख रुपये के क़रीब है। जबकि पाकिस्तान में इस कार की क़ीमत 92 लाख पाकिस्तानी रुपये है।
भारत में 'Maruti Suzuki Swift' की क़ीमत 5.90 लाख रुपये से शुरू होकर 8.77 लाख रुपये तक जाती है, लेकिन पाकिस्तान में Suzuki Swift कार की क़ीमत 25 लाख रुपये हैं।