‘राजस्थान’ की कला-संस्कृति के चाहने वाले दुनियाभर में है। यहां पैदा हुए कई बेहतरीन कलाकारों ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है।
आज हम ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपना सफ़र राजस्थान से शुरू किया और आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बेहद अहम हिस्सा बन गए हैं।
दिवंगत अभिनेता इरफ़ान ख़ान ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाया। वो राजस्थान से ताल्लुक रखते हैंं। इरफ़ान का जन्म टोंक जिले में हुआ था।
लंच बॉक्स और एयरलिफ़्ट जैसी फ़िल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री निम्रत कौर भी राजस्थान से हैं। इनका जन्म पिलानी में हुआ था।
एफ़आईआर और कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से फ़ेमस हुए कीकू शारदा जोधपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
टीवी और बॉलीवुड दोनों ही जगह साक्षी तंवर की एक्टिंग का लोहा माना जाता है। दंगल में वो आमिर ख़ान की पत्नी का क़िरदार निभा चुकी हैं। साक्षी राजस्थान के अलवर की रहने वाली हैं।
'इश्कबाज' और 'प्यार का दर्द है मीठा- मीठा प्यारा प्यारा' टीवी शो कर चुके नकुल मेहता से आज सभी वाकिफ़ हैं। नकुल उदयपुर से ताल्लुक रखते हैंं
करणवीर बोहरा 'कसौटी जिंदगी की' और 'नागिन' जैसे टीवी शोज़ में काम कर चुके हैं। आजकल लॉकअप रियलटी शो की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं। करणवीर जोधपुर के रहने वाले हैं।
कीर्ति कुल्हारी फ़ोर मोर शॉट्स जैसे वेब शो और पिंक, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं। हाल ही में उनकी ह्यूमन सीरीज़ भी आई थी। वो राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली हैं।
'रूममेट', 'ट्रिप्लिंग' जैसे वेब शो और इंग्लिश विंग्लिश जैसी फ़िल्म कर चुके सुमीत व्यास एंटरटेमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। सुमीत भी जोधपुर के रहने वाले हैं।