इन देशों में मजेदार तरीके से मनाया जाता है अप्रैल फूल
April Fool Day 2022 : एक अप्रैल दुनियाभर में मूर्ख दिवस मनाया जाता है। लोग एक-दूसरे को अप्रैल फूल बनाते हैं। इस दिन को लोग बड़े ही मजेदार अंदाज में मनाते हैं।
हम आज उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां अप्रैल फूल मनाने का बेहद अनोखा तरीका है। इन देशों से आप भी आइडिया ले सकते हैं।
फ्रांस में बड़े ही अलग अंदाज में अप्रैल फूल मनाया जाता है। इस दिन को वहां 'पॉइसन डी'एविल' कहा जाता है। इस दिन स्कूल में बच्चे कागज की मछलियां बनाते हैं और साथियों की पीठ पर चिपका कर एन्जॉय करते हैं।
ग्रीस देश में अप्रैल फूल को लेकर कई मान्यताएं चली आ रही हैं। अगर आप किसी को फूल बनाने में सफल हो जाते हैं, तो साल भर आपकी किस्मत अच्छी रहेगीं।
ब्राजील में एक अप्रैल को 'ओ दीया दास मेंटायर' कहा जाता है। इसका मतलब है 'झूठ का दिन'। इस दिन यहां लोग एक दूसरे को नुकसान पहुंचाए बगैर सफेद झूठ बोलते हैं।
आयरलैंड में मूर्ख दिवस को कई तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग केवल दोपहर तक ही ऐसा करते हैं। अगर कोई दोपहर के बाद भी मजाक करता है तो उसे यहां पागल समझा जाता है।
स्कॉटलैंड में अप्रैल के पहले दो दिनों तक अप्रैल फूल मनाया जाता है। यहां मूर्ख व्यक्ति को अगोक कहा जाता है। लोग अफवाह फैला कर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। इस दौरान लग एक-दूसरे के पीछे पूंछ लगाते हैं।
स्वीडन में जब कोई किसी को पागल बनाने में सफल हो जाता है तो उसे 'अप्रैल, अप्रैल, दिन दुम्मा सिल, जग कान लूरा डिग वार्ट जग विल!' बोलना पड़ता है। इसका मतलब है कि 'अप्रैल, अप्रैल, तुम बेवकूफ बन गए, मैं तुम्हारे साथ कहीं भी छल कर सकता हूं।