cricket
By First Bharat
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दुनिया के हर मैदान पर रन बनाए हैं। पिछले कुछ सालों से उनका बल्ला खामोश है। इसका खमियाजा उन्हें आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में उठाना पड़ा है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को बुधवार को जारी ताजा ICC Test Ranking में नुकसान उठाना पड़ा है।
रोहित बल्लेबाजी सूची में अब भी शीर्ष रैंकिंग पर काबिज भारतीय हैं। उनके 754 अंक हैं और एक स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर हैं।
विराट कोहली के 742 रेटिंग अंक हैं और वह 10वें स्थान पर खिसक गए हैं।
रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर सूची में पहले स्थान पर है, जबकि रविचंद्रन अश्विन वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजों की लिस्ट में अश्विन दूसरे और जसप्रीत बुमराह चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वनडे रैंकिंग में कोहली ने अपना दूसरा स्थान कायम रखा है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने डेविड वार्नर, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बुधवार को सातवें नंबर पर पहुंच गए।
ऋषभ पंत शीर्ष-10 से बाहर हो गए और ताजा रैंकिंग सूची में 11वें स्थान पर हैं।