IPL के बीच में ही दिल्ली कैपिटल्स टीम में इस प्लेयर की हुई एंट्री
इस समय सारी दुनिया पर IPL का खुमार छाया हुआ है। IPL में खेलने का सपना हर किसी का होता है। यहां खेलने पर प्लेयर्स को पैसा और शोहरत दोनों ही मिलती है।
अब IPL में खेलने के लिए एक स्टार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पाकिस्तान सीरीज छोड़ दी है। अब यह प्लेयर दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुडेगा।
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ जारी वनडे सीरीज बीच में छोड़ दी हैं। वनडे मैच से पहले उन्हें चोट लग गई थी।
आईपीएल नीलामी में मिचले मार्श को 6.5 करोड रुपये में खरीदा था। मार्श को पहले चोट लग गई थी, इसलिए IPL से नहीं जुड़े थे। अब अचानक ही उन्होंने IPL से जुड़ने का फैसला किया है।
मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ने के लिए भारत जाएंगे जहां वह क्वारंटीन पूरा करेंगे। मिचेल मार्श ने कहा है कि पाकिस्तान सीरीज में नहीं खेलने से दुखी हैं।
मिचेल मार्श आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती तीन मैचों में हिस्सा नहीं लेने वाले थे। लेकिन वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे।
मार्श T20 के एक बड़े ऑलराउंडर हैं, वे IPL मे 21 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 114.21 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं और 20 विकेट भी लिए हैं।
मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए 36 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके बल्ले से 885 रन निकले हैं और 15 विकेट हासिल किए हैंं। मिचेल मार्श अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2021 जीता चुके हैं।