BREAKING: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत, हादसे का वीडियो आया सामने

टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। ये खतरनाक सड़क हादसा आज मुंबई के पास हुआ। हादसे के वक्त उनकी कार में कुल 4 लोग सवार थे।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत, हादसे का वीडियो आया सामने

मुंबई | Cyrus Mistry Death: मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। एक सड़क हादसे में टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। ये खतरनाक सड़क हादसा आज मुंबई के पास हुआ। हादसे के वक्त उनकी कार में कुल 4 लोग सवार थे। इस हादसे में साइरस मिस्त्री के साथ एक अन्य शख्स की भी मौत हुई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुआ कार का एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार, रविवार को साइरस मिस्त्री अपने तीन साथियों के साथ अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। इसी दौरान पालघर के पास मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सूर्या नदी के चरोटी ब्रिज पर यह सड़क हादसा हो गया। जिसमें साइरस समेत दो की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को नजदीक के वापी अस्पताल में ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें:- क्रुरता की हदें पार! : विवाहिता के प्राइवेट पार्ट में डाली कांच की बोतल, गैंगरेप के बाद उतार दिया मौत के घाट

साल 2012 में टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे
बता दें कि, साइरस पलोनजी मिस्त्री 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे। बाद में टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था।

ये भी पढ़ें:- Sikar Crime: नर्स के फेर में उलझा डॉक्टर हो गया हनी ट्रेप का शिकार, वीडियो काल पर दिखाती अंदरूनी अंग और...

Must Read: योगगुरु बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, पांच साल में शिक्षा-चिकित्सा के क्षेत्र में 5 लाख लोगों को देंगे रोजगार!

पढें बिज़नेस खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :