Asia Cup 2022 Final: श्रीलंकाई शेरों के सामने पाकिस्तान फुस, लगातार 5वीं जीत दर्ज कर श्रीलंका ने छठीं बार जीता एशिया कप 2022 

यूएई में खेले गए एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई शेरों के पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हर क्षेत्र में फफेड़ दिया। इस बार एशिया कप की सबसे मजबूत माने जाने वाली पाकिस्तानी टीम श्रीलंकाई टीम के आगे पस्त नजर आई।

श्रीलंकाई शेरों के सामने पाकिस्तान फुस, लगातार 5वीं जीत दर्ज कर श्रीलंका ने छठीं बार जीता एशिया कप 2022 

नई दिल्ली | Asia Cup 2022 Final: यूएई में खेले गए एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई शेरों के पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हर क्षेत्र में फफेड़ दिया। इस बार एशिया कप की सबसे मजबूत माने जाने वाली पाकिस्तानी टीम श्रीलंकाई टीम के आगे पस्त नजर आई। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य रखा और पाकिस्तान को 147 रन पर समेटते हुए एशिया कप 2022 पर कब्जा जमा लिया।

श्रीलंका को छठी बार एशिया कप का खिताब
एशिया कप 2022 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका को खिलाया। श्रीलंका ने पहले खलते हुए 20 ओवरों में पाकिस्तान के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और 147 रन ही बना सकी। ऐसे में श्रीलंका ने 23 रनों से मैच जीत लिया। श्रीलंका ने आठ साल बाद एशिया कप का खिताब जीता है। साथ ही श्रीलंका का ये छठा मौंका है जब उसने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें:- सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: नेपाल बॉर्डर से दो साथियों के साथ धरा गया शार्प शूटर मुंडी

ये रहे मैच के हीरों
श्रीलंका के लिए भनुका राजपक्षे ने 45 गेंदों में 71 रन की बेहतरीन नाबाद पारी खेली जिसमें 6 चौके और छक्के शामिल है। वहीं दूसरी ओर, श्रीलंकाई गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पारी के 17वें ओवर में 3 विकेट चटका कर पाकिस्तान को हार की कगार पर ला दिया। इसके अलावा प्रमोद मदुशन 4, चमिका करुणारत्ने 2 और महेश थीक्षाना ने एक महत्वपूर्ण विकेट लिया।

ये भी पढ़ें:- युवक की आत्महत्या से उपज रहे सवाल: परिजन जता रहे हत्या की आशंका, मौका रिपोर्ट दे रही गवाही पर पुलिस नहीं मान रही थ्योरी

हार के बाद क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान?

पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, "हमने पहले आठ ओवरों तक उन पर अपना दबदबा कायम रखा, लेकिन भानुका राजपक्षे ने शानदार बल्लेबाजी से मैच का रूख बदल दिया। हमने गेंदबाजी में 15-20 अतिरिक्त रन दिए और बेहतर फिनिश नहीं कर सके। हम अपनी क्षमता के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर सके। हमने फील्डिंग खराब की। खेल में उतार-चढ़ाव लगा रहता है, लेकिन हम अपनी गलतियों से सीखकर आगे बेहतर करेंगे।"

Must Read: ‘करो या मरो’ मुकाबले में भारतीय़ महिला क्रिकेट टीम ने बारबाडोस को 100 रन से रौंदा, अब होगा सेमीफाइनल मुकाबला

पढें खेल खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :