आईपीएल 15वें सीजन का क्लासिको आज: मुंबई इंडियंस का चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पाटिल स्टेडियम में मुकाबला आज, दोनों टीमों का प्रदर्शन खराब

आईपीएल के 15वें सीजन में आज एल क्लासिको मैच खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का मुकालबा चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बीच होगा।

मुंबई इंडियंस का चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पाटिल स्टेडियम में मुकाबला आज, दोनों टीमों का प्रदर्शन खराब

नई दिल्ली, एजेंसी। 
आईपीएल के 15वें सीजन में आज एल क्लासिको मैच खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का मुकालबा चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बीच होगा। दोनों टीम मुंबई के ही डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने सामने होंगी। 
आईपीएल के इस सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन खराब है। मुंबई इंडियंस टीम छह मैच हार चुकी। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 6 में से 5 मैच हार चुकी। ऐसे में दोनों ही टीमों पर लीग से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।


आज मुंबई इंडियंस की हार हुई तो उसका एलिमिनेट होने का चांस बढ़ जाएगा। टीम प्ले आफ की रेस से बाहर हो जाएगी। अगर दोनों टीमों का एक दूसरे ​के खिलाफ प्रदर्शन देखें तो मुंबई का पलड़ा भारी है। पिछले पांच मुकाबलों में मुंबई ने तीन तो चेन्नई ने दो मैच जीते हैं। आईपीएल की अंक तालिका में दोनों ही टीम निचले क्रम में मौजूद है। आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। आईपीएल में दोनों ही टीमें 32 बार आमने सामने हुई। इनमें 19 बार मुंबई तो 13 बार चेन्नई को जीत मिली। 
चेन्नई की टीम में इस बार उसकी गेंदबाजी काफी लचर बताई जा रही है। वहीं दीपक चाहर की चोट चेन्नई की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। पहले ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि वे अप्रेल अंत तक टीम में जुड़ जाएंगे। लेकिन उनको पूरे सीजन के लिए बाहर रहना होगा। वहीं मुंबई इंडियंस इस बार आईपीएल में खराब प्रदर्शन कर रही है। कप्तान रोहित और ईशान किशन की जोड़ी लगातार फ्लॉप साबित हो रही है। मुंबई ने ईशान को 15.75 करोड़ रुपए की कीमत से खरीदा था। 
वहीं दूसरी ओर आईपीएल के 32वें मैच में दिल्ली की टीम ने पंजाब को 9 विकेट से हरा दिया। पंजाब की टीम ने दिल्ली को 116 रनों का लक्ष्य दिया, इसे दिल्ली ने केवल 11 ओवर में ही हासिल कर लिया। पंजाब की हार का जिम्मेदार शिखर धवन को बताया जा रहा है। धवन ने 10 गेंदों पर केवल 9 ही रन बनाए। धवन किसी भी मैच में अच्छी पारी नहीं खेल पाए।  

Must Read: टी 20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 24 को,  यूएई में टूर पैकेज की बढ़ गई बिक्री

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :