कौन मारेगा बाजी: कल होगा महाराष्ट्र की शिंदे सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार, इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री बनने का मौका

महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद एकनाथ शिंदे कल यानि मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कल सुबह 11 बजे राजभवन में शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

कल होगा महाराष्ट्र की शिंदे सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार, इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री बनने का मौका

मुंबई |  महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद एकनाथ शिंदे कल यानि मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कल सुबह 11 बजे राजभवन में शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। ऐसे में भाजपा और शिवसेना के गई विधायकों को कैबिनेट में जगह मिलने वाली है। मीडिया रिपोटर््स की माने तो 15 से अधिक विधायक शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि, 30 जून को महाराष्ट्र की सत्ता संभालने वाले सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम ही दो सदस्यीय कैबिनेट के रूप में काम कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम फडणवीस की सीएम शिंदे से मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि, मंगलवार को होने वाले एकनाथ शिंदे सरकार के विस्तार को लेकर दोनों में चर्चा हुई है। इसी के साथ सियासी गलियारों में चर्चा है कि, डिप्टी सीएम फडणवीस के पास महत्वपूर्ण गृह विभाग रह सकता है।

ये भी पढ़ें:- CWG 2022: भारत के लिए Golden Monday, सिंधू-लक्ष्य के बाद अचंता शरत ने भी जीता Gold

भाजपा के इन विधायकों को बुलाया गया मुंबई
सूत्रों के अनुसार, शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार कल मुंबई में होगा। ऐसे में जानकारी आ रही है कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, बीजेपी के वरिष्ठ विधायक गिरीश महाजन, राधाकृष्णा विखे पाटिल को फोन कर मुंबई बुलाया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रह हैं कि, कैबिनेट में इन विधायकों को भी जगह मिलने वाली है। 

ये भी पढ़ें:- खाटूश्यामजी हादसा: सहायता के लिए चिल्लाते रहे लोग, 3 की मौत, 2 घायल जयपुर रेफर, सीएम गहलोत का मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने का ऐलान

Must Read: खाद्य आपूर्ति मंत्री खाचरियावास ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के दिए निर्देश

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :