Ganesh Chaturthi 2022: पूरा देश आज मना रहा गणेश चतुर्थी का त्योहार, जानें इस बार क्या खासा बात है ‘लालबागचा राजा’ की

Ganesh Chaturthi 2022: पूरा देश आज गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रहा है। आज हर घर में विराजमान भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना हो रही है। लोग अपने घरों में गणेश जी को बैठाकर उनकी पूजा अर्चना में लगे हुए है।

पूरा देश आज मना रहा गणेश चतुर्थी का त्योहार, जानें इस बार क्या खासा बात है ‘लालबागचा राजा’ की

मुंबई |  Ganesh Chaturthi 2022: पूरा देश आज गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रहा है। आज हर घर में विराजमान भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना हो रही है। लोग अपने घरों में गणेश जी को बैठाकर उनकी पूजा अर्चना में लगे हुए है। महाराष्ट्र में तो गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यहां तो हर घर के साथ ही हर गली मोहल्ले में गणपति बप्पा को  बैठाया जाता है और 7 से लेकर 11 दिन तक उनकी पूर्जा अर्चना की जाती है। इसके बाद उनका विसर्जन किया जाता है। मुंबई में लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल इस पारंपरिक त्योहार को बड़े ही धूमधाम और जोश के साथ मनाता है। 

इस बार 12 फीट की विशाल मूर्ति
इस बार लालबागचा राजा 12 फीट की विशाल मूर्ति के साथ सिंहासन पर शाही मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं। लालबाग के राजा की पूजा अर्चना करने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु लालबाग आते हैं। बता दें कि, 1934 में स्थापित, लालबागचा राजा सार्वजनिक मंडल को इस साल 89 साल पूरे हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें:-  ‘आप’ की नीतियो से नाराज: ‘आप’ के कई नेताओं ने ‘झाडू’ से किया किनारा, हरियाणा में 25 नेता भाजपा में शामिल

जानें इस बार क्या खासा बात है ‘लालबागचा राजा’ की

- ‘लालबागचा राजा’ का 10 दिवसीय उत्सव 31 अगस्त यानि आज से शुरू हो गया है। 

- इस साल अयोध्या राम मंदिर पर थीम रखी गई है। 

- कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई ने पंडाल की साज-सज्जा को संवारा है।

- दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़े-बड़े मंडप बनाए गए हैं। जिनमें महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 

- आगंतुकों के लिए 24 घंटे पानी उपलब्ध रहेगा। 

- श्रद्धालुओं को समय-समय पर चाय और बिस्किट भी परोसे जाएंगे।

- सुरक्षा व्यवस्था के लिए 250 सीसीटीवी कैमरे और मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। 

Must Read: संविधान से पहले हमारी सनातन संस्कृति और सभ्यता है: डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा

पढें अध्यात्म खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें First Bharat App.

  • Follow us on :